मंदिर में सदियों से नियमित पूजा की जाती है। वर्तमान पूजन, अर्चन दर्शन के समय की जानकारी निम्नानुसार है।

मंदिर की समय सारिणी :-

प्रातः 04:30 बजे से प्रातः 05:00 बजे – मंगला आरती एवं नैवेध्य भोग

प्रातः 05:00 बजे से मध्यान्ह 12:20 बजे – भगवान के मंगल दर्शन

मध्यान्ह 12:20 बजे से मध्यान्ह 01:15 बजे – मध्यान्ह कालीन भोग

मध्यान्ह 01:15 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे – भगवान के मध्यान्ह दर्शन

अपरान्ह 04:00 बजे से सायं 04:15 बजे – सायंकालीन श्रृंगार

सायं 04:15 बजे से रात्रि 08:00 बजे – भगवान के श्रृंगार दर्शन

रात्रि 08:30 बजे से रात्रि 09:00 बजे – शयन श्रृंगार एवं आरती

रात्रि 09:00 बजे से रात्रि 09:30 बजे – भगवान के शयन श्रृंगार दर्शन

बिल्वपत्र, फूल, नारियल आदि पूजन सामग्री गर्भगृह में ले जाना प्रतिबंधित है। पर्व एवं विशेष महत्व पर पूजन एवं दर्शन का समय बदल सकता है।

विशेष दर्शन सुविधा
मंदिर परिसर में एक विशेष दर्शन द्वार बनाया गया है। काउंटर से रसीद प्राप्त करके इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।